हर साल, महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Violence against Women) 25 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिह्नित किया जाता है।
हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसे संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस (National Law Day) के रूप में भी जाना जाता है।
1 दिसम्बर को प्रतिवर्ष बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स स्थापना (BSF Raising Day) दिवस के रूप में मनाया जाता है। BSF की स्थापना 1 दिसम्बर, 1965 को हुई थी।
प्रतिवर्ष 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य एड्स रोग के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को पहली बार 1988 में मनाया गया था।
प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस (International Day of Disabled Persons) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में दिव्यांग जनों का विकास सुनिश्चित करना है।
हर साल भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है। ऑपरेशन ट्राइडेंट के उपलक्ष्य में हर साल भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
प्रतिवर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिवस को खाद्य व कृषि संगठन द्वारा मनाया जाता है।